बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से अतुल कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं की प्रदूषण और आद्र्रता से ग्राउंड लेबल पर ओजोन का स्तर बढ़ रहा है। इससे नाक और सांस की नलिकाओं में सूजन और संक्रमण की शिकायत बढ़ रही है, जिसकी वजह से लोग खांसते-खांसते परेशान हैं, दवा और कफ सीरप से भी खांसी ठीक नहीं हो रही है।प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसमें पीएम 2.5 सूक्ष्म कण, ओजोन, नाइट्रेट, सल्फेट, कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा ज्यादा है। प्रदूषण और आद्र्रता का स्तर बढऩे से फोटो केमिकल स्मॉग भी बनने लगा है।
