बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से अतुल कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं की दरखा पंचायत के महादलित टोला में लोगों को हर घर नल का जल मिले। इसी सोच के साथ पीएचईडी द्वारा 22 लाख की लागत से पानी टंकी का निर्माण महादलित टोला में कराया गया था। यहां पाइप भी बिछाई गई। यहां के महादलित परिवारों में अब आस जगी कि उन्हें शुद्ध पेयजल आसानी से मिल जाएगा। लेकिन महादलित परिवार का सपना पर पानी फिर गया। आज तक शुद्ध पानी पीने का सपना पूरा नहीं हो सका। पानी टंकी का निर्माण दो महीना पूर्व किया गया परंतु आजतक ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पाया है।
