उत्तर प्रदेश राज्य से नन्हेलाल,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि सरकार को दिव्यांगजनों की पेंशन बढ़ानी चाहिए क्योंकि वो बहुत परेशान हैं। साथ ही कह रहे है कि पेंशन कम मिलने से उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं

उत्तर प्रदेश राज्य से अंशु मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि पानी हमारे लिए बहुत अनमोल है इसे हमे बर्बाद नहीं करना चाहिए। आगे कह रहे है कि तालाबों में भी कभी भी कूड़े को नहीं फेंकना चाहिए इससे जल प्रदूषण अधिक होता है हमे जितना हो सके उतना पानी का बचाओ करना चाहिए

उत्तर प्रदेश से अभिषेक साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि आज पुरे देश के लोग महंगाई से परेशान है। महंगाई का सबसे बड़ा कारण पेट्रोल है जिसकी वजह से लोग और भी ज़्यादा परेशान हो रहे हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के जिले इटावा से नौमान साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम बता रहे है कि इटावा के ताखा चौराहे के पास दो हैंडपम्प खराब होने की वजह से लोगों को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आगे बता रहे है कि क्षेत्र में तालाब और कुवे सुख चुके हैं

हमारे श्रोता साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उनके क्षेत्र में पाइपलाइन नहीं बिछी है जिससे लोगों की काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। बता रहे है कि कई जगह पाईप बिछाने के लिए खुदाई चल रही हैं

Transcript Unavailable.

नमस्कार हम अरुण मीना बदायूँ उत्तरप्रदेश से ,100 परसेंट ब्लाइंड ,हम ये पूछना चाहते है कि ये जो हमारा यूडीआईडी कार्ड है ,जो हमलोग बनाते है ,लोग कहते कि ये भारत सरकार द्वारा बनाया गया है ,तो क्या ये यूडीआईडी कार्ड पूरे इण्डिया में काम नहीं कर सकता ,क्यों ये केवल यूपी के ही बसों में चल सकता है। जैसे की हमे अगर अलग कहीं और प्रान्त में जाना है ,तो क्या और प्रान्त के लिए हम अपना अलग से यूडीआईडी कार्ड बनवाए ,जब हमारा एक ही आधार कार्ड है तो हमारा एक ही यूडीआईडी कार्ड बन सकता है न

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश से नाज़मा ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि उन्होंने लोगों को पैन कार्ड ,राशन कार्ड और आधार कार्ड के विषय में बताया। लोग खुश थे कि उनकी समस्याओं का अब समाधान होगा

उत्तर प्रदेश राज्य के जिला इटावा से नौमान साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होंने 02-04-2022 को एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि इटावा के ब्लॉक चकरनगर में मनरेगा में काम करने वाले 9 श्रमिकों को ठेकेदार ने काम से निकाल दिया था जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस खबर को हमारे सामुदायिक संवादाता नौमान ने मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया साथ ही व्हट्सएप और फेसबुक के माध्यम से विभागीय अधिकारियों, मनरेगा के सचिव तथा ग्राम प्रधान तक खबर को पहुँचाया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि आज दिनांक 12-04-2022 को उन सारे 9 श्रमिकों को वापस काम पर रख लिया गया है साथ ही अब उन्हें समय से वेतन और भोजन भी दिया जा रहा हैं अंत में इस खबर के असर से सभी श्रमिक बहुत खुश हैं तथा साझा मंच को धन्यवाद दे रहे हैं