बिहार राज्य से पिंटू कुमार ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि होली का त्यौहार को लेकर बहुत शुभकामनाएँ। सभी लोग अच्छे से त्यौहार मनाए ,अबीर से ही होली खेले। स्वास्थ्य को देखते हुए रंग का प्रयोग न करें
बिहार से रवि साझा मंच के माध्यम से कहते हैं कि मेरा मुखिया ऐसा होना चाहिए जो पढ़ा-लिखा शिक्षित हो। क्योंकि शिक्षित मुखिया रहेंगे तभी वो गाँव के हर छोटी से छोटी समस्या को समझ कर उसका निराकरण करेंगे। गाँव में देखा जाए तो कई ऐसी समस्या है जिससे आम जनता को काफी परेशानी होती है जैसे- बिजली की समस्या,सड़क की समस्या, पानी की समस्या आदि
बिहार से रवि,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बिहार में रसोई गैस की क़ीमत बढ़ते जा रही है। इससे ग्राहकों को बहुत समस्या हो रही है
बिहार से रवि साझा मंच के माध्यम से बताते हैं कि बिहार के मधुबन में 15 दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में कई जगहों से लोग आते हैं
बिहार राज्य से रवि साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जब मुखिया बनने के लिए एलक्शन होता है उस समाये सभी प्रत्याशी एक ही बात कहते है कि गाँव का विकास करेंगे परन्तु मुखिया बन जाने के बाद कोई ड़याँ नहीं देता है और गांव के लोगों को दिकत्तों का सामना करना पड़ता है
बिहार राज्य से सुबोध साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मुखिया ऐसा होना चाहिए जो गांव के विकास के लिए हमेशा काम करे। साथ ही कह रहे है कि उनके गांव में रास्ता,नाली का कोई सही प्रबंध नहीं है तथा उन्हें अब एक ऐसे मुखिया का चयन करना है जो इन सभी कार्यों को पूरा करे ।
बिहार राज्य से रवि साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उनके गांव से मुखिया के लिए 12 प्रत्याशी खड़े हो रहे है। साथ ही कह रहे है कि वैसे व्यक्ति भी खड़े हो रहे है जिनको मुखिया के कार्यों के बारे कुछ भी पता नहीं है
बिहार से रवि साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्रामीण राम भजन से मुखिया चुनाव के विषय में चर्चा कर रहे हैं। राम भजन ने बताया कि उनके गाँव के मुखिया खुद पर ही ध्यान देते हैं बाकि चीज़ों पर ध्यान नहीं देते । गाँव में बिजली ,पानी,नाली ,पक्की सड़क की सुचारु व्यवस्था नहीं है।
बिहार से रवि,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बिहार में मौसम ख़राब है। जो भी फ़सलों को काट कर खेत में रखा गया है इस को लेकर किसान चिंतित है।
