दिल्ली एनसीआर सोनिया विहार गली नंबर 25 भगत जी मंदिर वाली गली में खंबे पर लगी स्टेट लाइट बहुत दिनों से खराब थी हमने श्रमिक वाणी पर 1 सप्ताह पहले खबर चलाई थी खबर को हमने लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक पर अधिकारियों को खबर शेयर की थी अब खंबे पर लगी तीनों स्टेट लाइट ठीक करा दी गई हैं
दिल्ली एनसीआर हमारा आयुष्मान योजना का कार्ड नहीं बना है हमने कई बार आयुष्मान योजना के कार्ड अप्लाई किया मगर मगर फिर भी हमारा आयुष्मान योजना का कार्ड नहीं बन रहा है यह कह दिया जाता है कि और हम उत्तर प्रदेश में रहते हैं प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराना पड़ता है यह सब फर्जी बातें हैं कि आयुष्मान कार्ड बनवाएं आप का फ्री इलाज जब किसी का कार्ड बनेगा ही नहीं तो इलाज कहां से फ्री होगा
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन की बातचीत फलक उत्तर प्रदेश के शहर रामपुर में रहती फलक बताती है हमें हमारे स्कूल से जानकारी मिली और 15 सो रुपए देकर आयुष्मान कार्ड हमने बनवा भी लिया फ्री का कार्ड पैसे देकर बनाया जा रहा है क्या यह परेशानी कम है प्राइवेट अस्पताल में पैसे देकर इलाज कराना पड़ता है कार्ड दिखाकर भी इलाज फ्री नहीं मिलता है
दिल्ली एनसीआर दिल्ली की यमुना बाजार निगमबोध घाट के बराबर में घरों में घुसा यमुना नदी का पानी यमुना का स्तर बढ़ने से खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना नदी कई इलाकों में यमुना नदी का पानी घुस चुका है और कई लोग इलाकों में घुसने का आशंका जताई जा रही है दिल्ली के एलजी ने दिल्ली सरकार पर लगाया है आरोप कि अगर पहले से तैयारी की जाती तो आज यह नोबत नहीं आती बताया जा रहा है कि यमुना के किनारे रहने वाले सभी इलाकों में अलर्ट कर दिया गया है और सभी लोगों को कह दिया गया है कि आप लोग यहां से हट जाइए कहीं और चले जाइए क्योंकि जमुना का सर बराबर बढ़ रहा है कब पानी निचले इलाकों में आ जाए कुछ नहीं कहा जा सकता
दिल्ली एनसीआर श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 श्रीराम कॉलोनी में बारिश की वजह से कई खंभों पर लगी स्टेट लाइट खराब हो गई है गलियों में अंधेरा पड़ा हुआ है रोड पर भी अंधेरा है रोड पर चलने में आ रही है दिक्कत क्यों के रोड मे हो गए गड्ढे और लाइट खराब होने से नहीं दिख रहे हैं गड्ढे जिसकी वजह से हो रही है जनता को असुविधा एमसीडी के बिजली विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए
दिल्ली एनसीआर श्रीराम कॉलोनी थाना खजूरी खास ए ब्लॉक में बाढ़ का पानी नाले द्वारा आ गया था जिसकी वजह से बीएसईएस डिपार्टमेंट ने ए ब्लॉक की बिजली काट दी गई थी 2 दिन तक बिजली बिल्कुल नहीं मिल रही थी अब पानी निकलने के बाद बीएसईएस ने लाइट भी चालू कर दी है
दिल्ली एनसीआर श्री राम कॉलोनी खजूरी पुराने थाने की बगल में पड़ा है कूड़े का बहुत बड़ा ढेर 15 दिन से ज्यादा हो चुके हैं कूड़े का ढेर साफ नहीं हो रहा है आसपास के लोग बदबू में रहने को मजबूर है इतनी बदबू आ रही है कि घर में रहना मुश्किल है कई लोग तो आसपास से घर छोड़कर कहीं और चले गए हैं क्योंकि घर में रहना दुश्वार हो चुका है मेट्रो सुपरवाइजर शुभम अपने मनमानी तरीके से काम कर रहा है
श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 खजूरी पुराने थाने के सामने ई ब्लॉक गली नंबर 3 वे 4 में खंबे पर लगी स्टेट लाइट खराब है पूरी गली में अंधेरा ही अंधेरा है कई लोग तो अंधेरे में नाली में घुस जाते हैं जिसकी वजह से एक बुजुर्ग महिला के पैर में फ्रैक्चर भी हो चुका है
दिल्ली एनसीआर श्री राम कॉलोनी खजूरी पुराने थाने से लेकर खजूरी न्यू थाने बीएसईएस दफ्तर के आसपास की सभी स्टेट लाइट खराब थी कल हमने श्रमिक वाणी पर अपनी बात रिकॉर्ड कर आई थी पूरे रोड पर अंधेरा ही अंधेरा था कई बार स्थानीय लोगों ने बीएसईएस दफ्तर में भी शिकायत की थी मगर स्टेट लाइट ठीक नहीं कराई जा रही थी हमने लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक पर आला अधिकारियों को कल खबर शेयर की थी आज सभी स्टेट लाइट ठीक करा दी गई हैं
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन की बातचीत मुस्कान से हुई मुस्कान बताती हैं खजूरी पुस्ता रोड से श्री राम कॉलोनी खजूरी पुराने थाने वाले ढाल पर जगह-जगह गड्ढे हैं पूरा रोड टूटा हुआ है कई बार हम एमसीडी दफ्तर में शिकायत कर चुके हैं यहां की जितने भी गड्ढे हैं वह भर दिए जाएं मगर एमसीडी मेंटेनेंस डिपार्टमेंट के कोई सुनने को तैयार नहीं है बताया जा रहा है की 1 साल से ज्यादा हो चुका है रोड के गड्ढे भरे नहीं जा रहे हैं
