दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं अक्षरधाम मंदिर से लेकर सहारनपुर एक्सप्रेसवे बन रहा है एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी ने खजूरी पुस्ते रोड पर जगह-जगह मिट्टी के पहाड़ बना दिए हैं क्योंकि खजूरी पुस्ते रोड को खोदा जा रहा है आप फोटो में देख सकते हैं मिट्टी के जगह-जगह पहाड़ बने हुए हैं जिसकी वजह से घंटो घंटो खजूरी पूस्ते रोड पर जाम लग रहा है जाम की वजह बीच रोड में मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं मिट्टी का ढेर साफ नहीं होने से काफी दिक्कत हो रही है यहां पर सरकारी दो स्कूल भी हैं चार शिफ्ट में खजूरी खास स्कूल भी चलते हैं स्कूल के बच्चे भी बहुत ज्यादा परेशान हैं
