दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 के थाना खजुरी ख़ास से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम बताना चाहते है की, श्री राम कॉलोनी चांद बाग, गली नंबर 25 के खंभे पर लगी स्ट्रीट लाइट बहुत दिनों से खराब है। इसका खंभा नंबर 3029 है। लाइट ख़राब होने के वजह से पूरी गली में अंधेरा है। बिजली विभाग इस लाइट को सही नहीं कर रहा है। जिसको लेकर बहुत ज्यादा समस्या है, स्थानीय लोगों ने निगम पार्षद के ऑफिस में और बिजली विभाग के कस्टमर केयर नंबर पर कई बार शिकायत किया है, अभी तक स्ट्रीट लाइट को ठीक नहीं किया गया है