दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना, श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि इन्होने दिनांक 26 दिसंबर 2023 को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था की ,श्री राम कॉलोनी चांद बाग ई ब्लॉक गली नंबर 1 में नाली साफ नहीं होने के कारण नाली का गंदा पानी गली में बह रहा था, आने जाने वाले लोगों को बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही थी। नाली साफ करने सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे थे। समस्या को देखते हुए रीना ने श्रमिक वाणी में ख़बर प्रसारित कर इसे लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक के माध्यम से एमसीडी के सीनियर अधिकारियों को खबर शेयर की थी। खबर का बड़ा असर हुआ अब वह नाली साफ कर दी गई है । इसके लिए रीना प्रवीण श्रमिक वाणी का धन्यवाद कर रही है।