दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं अक्षरधाम मंदिर से लेकर सहारनपुर एक्सप्रेसवे बन रहा है एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी लगभग खजूरी चौक से लेकर शास्त्री पार्क तक पिलर बन रहे हैं पिलर 80 फीट ऊंचे हैं पिलर पर काम करने वाले श्रमिक बिना हेलमेट बिना गिलफ्स बिना सैफ्टी बैल्ट के देखे जा सकते हैं क्रेन के पास तीन श्रमिक खड़े हुए हैं वह भी 80 फीट ऊंचा पिलर है इनके पास कोई भी ऐसी बेल्ट या हेलमेट नहीं है इस पिलर बनने से श्रमिक भी बहुत ज्यादा परेशान हैं मगर श्रमिक यह कहते हैं कि हमें काम करना तो पड़ेगा ही इस वजह से हम काम कर रहे हैं नहीं तो हमें रोटी कहां से मिलेगी
