दिल्ली, श्रीराम कॉलोनी से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रहीं हैं कि, इन्होने दिनांक "24-12-2023" को "चांद बाग़ की पुलिया के आसपास पड़ा है कूड़े का ढेर" शीर्षक से प्रसारित किया था। ख़बर में बताया गया था की "श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 चांद बाग़ पुलिया के पास सर्विस रोड पर जगह-जगह कूड़े का ढेर पड़ा हुआ था। कूड़े का ढेर साफ करने सफाई कर्मचारी टीपर नहीं आ रहा था। जिसकी वजह से बहुत ज्यादा परेशानी हो रही थाई। कूड़ा पड़े पड़े सड़ रहा था, लगभग 1 सप्ताह बीत जाने के बाद भी कूड़े का ढेर उठाया नहीं जा रहा था। दरोगा कैलाश अपनी मनमानी तरीके से काम करवा रहे थे।" ख़बर को श्रमिक वाणी पर प्रसारित करने के बाद इन्होने व्हाट्सअप और फेसबुक के लोकल ग्रुप्स के माध्यम से एमसीडी के अधिकारियों को साझा किया था। ख़बर का असर ये देखने को मिला की कूड़ा अब साफ़ कर दिया गया है
