दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 के थाना खजुरी खास से रीना परवीन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया की, इन्होने दिनांक 15/12/2023 को श्रमिक वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था की ई ब्लॉक गली नंबर 3 सनबीम पब्लिक स्कूल के सामने खंभा नंबर 1,492 पर लगी स्ट्रीट लाइट बहुत दिनों से खराब थी। जिससे आने जाने में लोगो को समस्या हो रहा था । जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता रीना परवीन ने इस खबर को नंबर 5 दबा कर व्हाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से सम्बंधित बिजली विभाग के सीनियर अधिकारियों को शेयर किया। इसका असर यह हुआ है की ई ब्लॉक गली नंबर 3 सनबीम पब्लिक स्कूल के सामने खंभा नंबर 1,492 पर लगी स्ट्रीट लाइट को ठीक कर दिया गया है । समस्या का समाधान होने से रीना परवीन बहुत खुश है और श्रमिक वाणी को धन्यवाद दे रही है।
