दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 के थाना खजुरी खास से रीना परवीन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया की, इन्होने दिनांक 22/12/2023 को श्रमिक वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था की अक्षरधाम मंदिर से लेकर खजूर पुस्ते रोड के पास एक्सप्रेसवे बनाने के वजह से धूल मिटटी उड़ रही थी । जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता रीना परवीन ने इस खबर को नंबर 5 दबा कर व्हाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से सम्बंधित हाईवे अथॉरिटी को शेयर किया। इसका असर यह हुआ है की अक्षरधाम मंदिर से लेकर खजूर पुस्ते रोड के पास बड़े स्प्रे टैंकर से पानी की बौछार की जा रही है , जिससे धूल मिटटी अब नहीं उड़ रही है। समस्या का समाधान होने से रीना परवीन बहुत खुश है और श्रमिक वाणी को धन्यवाद दे रही है।
