दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 के थाना खजुरी खास से रीना परवीन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया की, इन्होने दिनांक 23/12/2023 को श्रमिक वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था की खजूरी पुराने थाने के सामने पानी भरा हुआ था और उस पानी में मच्छर पनप रहे थे। मलेरिया इंस्पेक्टर दवाई का छिड़काव नहीं कर रहे थे। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता रीना परवीन ने इस खबर को नंबर 5 दबा कर व्हाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से सम्बंधित मलेरिया विभाग के अधिकारी को शेयर किया। इसका असर यह हुआ है की खजूरी पुराने थाने के सामने मच्छरों की दवाई का छिड़काव कर दिया गया है। समस्या का समाधान होने से रीना परवीन बहुत खुश है और श्रमिक वाणी को धन्यवाद दे रही है।
