दिल्ली एनसीआर से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 26 -11-23 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 23-11-23 को एक ख़बर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि श्रीराम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 चांद बाग 25 फुटा रोड मार्केट के पास जगह-जगह कूड़े का ढेर पड़ा हुआ था। कूड़ा उठाने टीपर नहीं आ रहा था। इसकी बहुत ज्यादा शिकायतें भी हो रही थी ,फिर भी कूड़े का ढेर साफ नहीं हो रहा था। इस खबर को रीना परवीन द्वारा लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक व एमसीडी के आला अधिकारी को साझा किया गया। जिसके बाद अब कूड़े का ढेर साफ कर दिया गया है।