दिल्ली एनसीआर से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 24 -11-23 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 22-11-23 को एक ख़बर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 चांद बाग मजार के पास रुतबा ई-रिक्शा शोरूम के सामने कूड़े का बहुत बड़ा ढेर पड़ा हुआ था। कई दिनों से कूड़ा का ढेर साफ नहीं कराया जा रहा था। इस खबर को रीना परवीन द्वारा लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक व एमसीडी के संबंधित अधिकारी को साझा किया गया। खबर का बड़ा असर यह हुआ अब वह कूड़े का ढेर साफ कर दिया गया हैं