दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना, श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि इन्होने दिनांक 10 नवंबर 2023 को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था की, करावल नगर विधानसभा 70 श्री राम कॉलोनी ई ब्लॉक गली नंबर 1 मे दिल्ली जल बोर्ड का पानी पीने को नहीं मिल रहा था। दिल्ली जल बोर्ड के पानी नहीं मिलने से बहुत ज्यादा परेशानी हो रही थी,दिल्ली जल बोर्ड के पानी नहीं मिलने से श्री राम कॉलोनी की जनता अरो फिल्टर प्लांट से पानी खरीद के पी रही थी। समस्या को देखते हुए रीना ने श्रमिक वाणी में ख़बर प्रसारित कर इसे लोकल व्हाट्सप्प ग्रुप व फेसबुक के माध्यम सम्बंधित अधिकारियों के साथ साझा किया। खबर का बड़ा असर हुआ अब पीने का पानी आने लगा है। इसके लिए रीना प्रवीण श्रमिक वाणी का धन्यवाद कर रही है।