दिल्ली एनसीआर से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 8-11-23 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 2-11-23 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि श्री राम कॉलोनी ए ब्लॉक गली नंबर 2 अग्रवाल वाली गली में स्ट्रीट लाइट बहुत दिनों से खराब थी। खम्बा नंबर 442 है स्ट्रीट लाइट सही करने बिजली विभाग से कर्मचारी नहीं आ रहे थे। जिस कारण पूरी गली में अंधेरे ही अंधेरा रहता था। इससे बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही थी। इस खबर को रीना परवीन द्वारा लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक संबंधित अधिकारियों को खबर साझा की गयी थी। अधिकारीयों द्वारा समस्या को संज्ञान में लिया गया और अब स्ट्रीट लाइट सही करा दी गई है