दिल्ली एनसीआर से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम दिनांक 31-10-23 बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 28-10-23 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमे बताया गया था कि श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 ई ब्लॉक गली नंबर 20 में दिल्ली जल बोर्ड का पानी पीने को नहीं मिल रहा था। जिसकी वजह से बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही थी। गली वालों को आरो फिल्टर प्लांट से पानी खरीद के पीना पड़ रहा था। इस खबर को रीना परवीन द्वारा दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों व लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक पर साझा किया गया। जिसका असर यह हुआ है कि अब यहां दिल्ली जल बोर्ड का पानी लोगों को मिलने लगा है
