दिल्ली श्रीराम कॉलोनी से रीना ने श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 30-10-23 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 29-10-23 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि श्रीराम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 डी ब्लॉक 25 फुटा रोड चांद बाग गली नंबर 1 में स्ट्रीट लाइट खराब है। स्टेट लाइट खराब होने से पूरी गली में अंधेरी ही अंधेरा रहता है। इस खबर को लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक व संबंधित अधिकारी को साझा किया गया था। खबर का बड़ा असर हुआ है अब स्ट्रीट लाइट सही कर दी गई ,जिसका खंबा नंबर 3035 है