दिल्ली एनसीआर से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 29-10-23 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 26 -10 -23 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमे बताया गया था कि श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 ए ब्लॉक गली नंबर 13 बिजली घर के पास खंबे पर लगी स्ट्रीट लाइट बहुत दिनों से खराब है। स्ट्रीट लाइट सही करने बिजली विभाग से कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। इस खबर को रीना परवीन द्वारा लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक व बिजली विभाग के अधिकारियों को साझा किया गया। जिसका बड़ा असर यह हुआ है कि अब स्ट्रीट लाइट सही कर दी गई है ,जिस का खम्बा नंबर 1531 है।
