दिल्ली, श्रीराम कॉलोनी से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से कह रहीं हैं कि, इन्होने दिनांक ""22-10-2023" को "चाँद बाग़ के गली नंबर एक का स्ट्रीट लाइट है खराब" शीर्षक से एक खबर प्रसारित किया। इस खबर में बताया गया था कि, "चांद बाग़ गली नंबर एक में स्ट्रीट लाइट बहुत दिनों से ख़राब थी। जिसका पोल नंबर 3032 है। स्ट्रीट लाइट सही नहीं होने की वजह से पूरी गली में अँधेरा ही अँधेरा था, रात को घर से निकलने में बहुत ज्यादा डर लगता था, जिसकी वजह से बहुत ज्यादा परेशानी हो जाती थी, आए दिन रात को चोरी भी हो जाती थी, स्थानीय लोगों ने कई बार बिजली विभाग के कस्टमर केयर के नंबर पर शिकायत की थी, फिर भी स्ट्रीट लाइट सही नहीं कराई जा रही थी।" इस ख़बर को श्रमिक वाणी पर प्रसारित करने के बाद इन्होने, लोकल व्हाट्सएप ग्रुप तथा फेसबुक के माध्यम से बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी को साझा किया था। ख़बर का असर ये देखने को मिला की स्ट्रीट लाइट अब ठीक कर दी गई है।
