दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना , श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि इन्होने दिनांक 24 अक्टूबर 2023 को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि श्रीराम कॉलोनी ई ब्लॉक गली नंबर 11 में दिल्ली जल बोर्ड का पानी गंदा आ रहा था, पानी इतना गंदा आ रहा था कि पीने के तो छोड़िए नहाने के लायक भी नहीं था। समस्या को देखते हुए रीना ने श्रमिक वाणी में ख़बर प्रसारित कर इसे लोकल व्हाट्सप्प ग्रुप व फेसबुक के माध्यम सम्बंधित अधिकारियों के साथ साझा किया। खबर का बड़ा असर हुआ अब दिल्ली जल बोर्ड का पानी साफ़ और सही आने लगा है। इसके लिए रीना प्रवीण श्रमिक वाणी का धन्यवाद कर रही है।
