दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना , श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि इन्होने दिनांक 22 अक्टूबर को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 चांद बाग गली नंबर 2 में जगह-जगह कूड़े का ढेर पड़ा हुआ था, टिपर द्वारा कूड़ा नहीं उठाया जा रहा था, नाली साफ करने भी सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे थे, कई बार स्थानीय लोगों ने दरोगा कैलाश जी वहाँ के इंस्पेक्टर साहब से शिकायत की थी, पर शिकायत के बाद भी नालिया साफ नहीं कराई जा रही थी। समस्या को देखते हुए रीना ने श्रमिक वाणी में ख़बर प्रसारित कर इसे लोकल व्हाट्सप्प ग्रुप व फेसबुक के माध्यम सम्बंधित अधिकारियों के साथ साझा किया। खबर का बड़ा असर हुआ अब चांद बाग गली नंबर 2 में कूड़े के ढेर और नालियों को साफ कर दिया गया है । इसके लिए रीना प्रवीण श्रमिक वाणी का धन्यवाद कर रही है।