दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन की बातचीत फलक से हुई फलक बताती हैं श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 नालियों की सफाई नहीं होने के कारण नालियां ओवरफ्लो है रोड पर पानी चल रहा है इसकी वजह से नालियों में कीड़े पड़ चुके हैं हालात यह हैं कि जगह-जगह पानी गलियों के अंदर भर जाता है नाली साफ नहीं होने के कारण नालियां चोक होने की वजह से नालिया ओवरफ्लो हो जाती हैं और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं आती है कई बार शिकायत ऑनलाइन और दफ्तर में जाकर भी कि वहां से भी कोई भी रिस्पांस नहीं मिलता है और सफाई कर्मचारियों से अगर कहो तो वह कहते हैं कि जाओ हमारी कंप्लेंट कर दो हम नाली साफ नहीं करेंगे डोर टू डोर घर से कूड़ा लेने वाली गाड़ी वे रिक्शा भी नहीं आती है जिसकी वजह से पूरे वार्ड में गंदगी की भरमार है
