दिल्ली एनसीआर जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है इसी तरीके से दिल्ली जल बोर्ड का पानी गायब होता जा रहा है मामला करावल नगर विधानसभा 70 श्रीराम कॉलोनी का है कई कई दिन दिल्ली जल बोर्ड का पानी पाइप लाइन में नहीं आ रहा है जिसकी शिकायत स्थानीय लोग निगम पार्षद जी के यहां और जल बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर कर चुके हैं मगर फिर भी पानी की स्थिति ठीक नहीं हो रही है श्री राम कॉलोनी वासियों को आरो फिल्टर प्लांट से खरीदकर पीना पड़ रहा है