दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही है अक्षरधाम मंदिर से लेकर सहारनपुर एक्सप्रेसवे बन रहा है एक्सप्रेसवे बनने के दौरान शास्त्री पार्क खजूरी पुस्ता रोड पर पुरे रोड पर पॉल्यूशन फैला हुआ है धूल मिट्टी इतनी उड़ रही है कि रोड पर सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है ऐसा लगता है जैसे हम दिल्ली में नहीं किसी रेगिस्तान में चल रहे हो जहां पर हवाएं चलती है और रेट उडता है पानी के टैंकर से छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है जबकि रिक्शा चालक वे बाइक चालकों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है स्थानीय लोग बताते हैं कि यहां पर हाईवे अथॉरिटी अपनी मनमानी तरीके से कम कर रही है रोड में गड्ढे हैं कोई भरने वाला नहीं है रोड पर धूल उड़ रही है मिट्टी पड़ी है पत्थर पड़े हैं आए दिन एक्सीडेंट हो जाते हैं हाईवे अथॉरिटी में कंपनी अपनी मनमानी तरीके से कम कर रही है पानी की स्प्रे टैंकर से धूल मिट्टी पर काबू नहीं पाया जा रहा है
