दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन की बातचीत फलक से हुई फलक बताती हैं श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 श्रीराम कॉलोनी बी ब्लॉक एमसीडी प्राइमरी स्कूल में 15 अगस्त से अभी तक कूड़े का ढेर साफ नहीं कराया गया है कूड़े का ढेर इतना बड़ा हो चुका है कि कूड़े में से बदबू आने लगी है 1 सितंबर को डीसी साहब स्कूल के दौरे पर आए थे फर्स्ट पाली के प्रिंसिपल ने खुद डीसी साहब को बताया कि 15 अगस्त से हमारे यहां का कूड़ा अभी तक नहीं उठा है 15 अगस्त से पहले उठा था जबकि स्कूल का कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी एमसीडी के इंस्पेक्टर ऋषिपाल गहलोत और मेट्रो सुपरवाइजर शुभम की है मगर वह कूड़ा उठाने में आनाकानी करते हैं
