दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से टीना परवीन की बातचीत फलक से हुई फलक बताती हैं श्री राम कॉलोनी सी ब्लॉक गली नंबर 9 फुस वाले मंदिर के पास नाली ओवरफ्लो होने के कारण नाली का पानी गली में बह रहा है मंदिर के आसपास गंदगी फैली हुई है कई बार हमने संजय मेट से शिकायत की संजय नाली साफ नहीं कर रहे हैं सफाई कर्मचारियों की फर्जी हाजिरी लगवा रहे हैं 1 सितंबर को शाहदरा जॉन के डीसी साहब वार्ड का दौरा करने आए थे उन्होंने हाजिरी रजिस्टर चेक किया तो उसमें एक नाम संजय का भी था जिसमें संजय ने सफाई कर्मचारियों की फर्जी हाजिरी लगा रखी थी संजय मेड को भी डीसी साहब ने तत्काल सस्पेंड कर दिया था मगर मालूम नहीं की अभी तक संजय वार्ड में क्या कर रहा है जबकि नालियों की सफाई अभी भी नहीं हो रही है आप फोटो में देख सकते हैं नाली ओवरफ्लो हो रही है और कूड़े का डेर भी पड़ा हुआ है