दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 के थाना खजुरी खास से रीना परवीन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया की, इन्होने दिनांक 27/08/2023 को श्रमिक वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था की गली नंबर 3 और 4 में नाली का पानी सड़क पर बह रहा था, शिकायत करने के बाद भी कूड़ा साफ़ नहीं हो रहा था । जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता रीना परवीन ने इस खबर को नंबर 5 दबा कर व्हाट्सएप, फेसबुककर के माध्यम से सम्बंधित अधिकारी को शेयर किया। इसका असर यह हुआ है की गली नंबर 3 और 4 में नाली को साफ़ कर दिया गया है । समस्या का समाधान होने से रीना परवीन बहुत खुश है और श्रमिक वाणी को धन्यवाद दे रही है।
