दिल्ली एनसीआर से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 28-08-23 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी के माध्यम पर दिनांक 27-08 -23 को एक खबर प्रसारित की थी। जहाँ बताया गया था कि श्री राम कॉलोनी, वार्ड नंबर 246 , सामुदायिक भवन के पास कूड़ा उठाने वाली गाड़ी बहुत दिनों से नहीं आ रही है। जिसकी वजह से पूरे इलाके में बदबू है। इस खबर को रीना परवीन ने लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक व संबंधित अधिकारी को साझा की थी जिसके बाद खबर का बड़ा असर हुआ। अब सामुदायिक भवन राजीव विहार की पुलिया से कूड़े का ढेर साफ कर दिया गया है। इसके लिए स्थानीय निवासियों ने श्रमिक वाणी को धन्यवाद व्यक्त किया है।
