दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना परवीन ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताती है कि इन्होने दिनांक 12 अगस्त 2023 को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि श्री राम कॉलोनी , वार्ड नंबर 246 ,ई ब्लॉक, गली नंबर 4 खंभा नंबर 1461 पर लगी स्टेट लाइट बहुत दिनों से ख़राब थी। स्ट्रीट लाइट सही करने कोई भी कर्मचारी नहीं आ रहे थे। कई बार बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर पर शिकायत किया गया फिर भी स्ट्रीट लाइट सही नहीं हो रही थी जिस कारण पूरी गली में अँधेरा था। समस्या को देखते हुए रीना ने श्रमिक वाणी में ख़बर प्रसारित कर इसे लोकल व्हाट्सप्प ग्रुप और फेसबुक के माध्यम से सम्बंधित अधिकारियों के साथ साझा किया। जिसका यह असर हुआ कि अब ई ब्लॉक, गली नंबर 4 की खंभा नंबर 1461 पर लगी स्टेट लाइट को ठीक करा दिया गया है।
