दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना परवीन ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताती है कि इन्होने दिनांक 9 अगस्त 2023 को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि श्री राम कॉलोनी , बी ब्लॉक ,एमसीडी प्राइमरी स्कूल में कूड़ा का ढ़ेर पड़ा हुआ था।इस कारण स्कूल में भी बच्चों को कूड़ा की बदबू आती थी।कूड़ा उठाने वाले टीपर द्वारा कूड़ा की सफाई नहीं हो रही थी। इस कारण बच्चे भी स्कूल नहीं जा रहे थे। समस्या को देखते हुए रीना ने श्रमिक वाणी में ख़बर प्रसारित कर इसे लोकल व्हाट्सप्प ग्रुप और फेसबुक के माध्यम से सम्बंधित अधिकारियों के साथ साझा किया। जिसका यह असर हुआ कि एमसीडी प्राइमरी स्कूल में कूड़ा की ढ़ेर की सफ़ाई कर दी गई है
