दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज बता रहे हैं कि श्रीराम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 श्री राम कॉलोनी राजीव नगर का एमसीडी प्राइमरी स्कूल इस वक्त जर्जर हालत में है। दिल्ली नगर निगम में बेशक सत्ता बदल चुकी है लेकिन वह था पुराने ही डाल पर चल रही है। अधिकारियों की मानें तो जानबूझकर अनजान बने हुए हैं स्कूल में बड़ा हादसा हो सकता है ,क्योंकि स्कूल झज्जर हालत में हैं। 3 साल पहले इसको जर्जर घोषित कर दिया गया है। स्कूल में फिर भी 3000 के आसपास सुबह मॉर्निंग में बच्चे पढ़ते हैं और 3700 के आसपास सेकंड शिफ्ट में बच्चे पढ़ते हैं मगर स्कूल की हालत गंभीर बनी हुई है। यहां तक की स्कूल के बच्चे सारी गर्मी में पढ़ रहे हैं क्लास के पंखे बहुत दिनों से खराब हैं स्कूल प्रशासन की मानें तो स्कूल प्रशासन बताता है कि आए दिन दीवारों में करेंट आ जाता है। बरसात के कारण जर्जर स्कूल में पानी रिसाव होने लगता है तो इसकी वजह से करंट पूरी बिल्डिंग में फैल जाता है
