दिल्ली एनसीआर स्वतंत्र दिवस 15 अगस्त के दौरान होने वाली पतंगबाजी को देखते हुए जिला उत्तर पूर्वी अंतर्गत वेलकम थाना पुलिस द्वारा नागरिक सुरक्षा समिति एवं भाईचारा समिति के तंत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया वेलकम थाने के एसएसओ जितेंद्र तिवारी ने नागदा सुरक्षा और भाईचारा कमेटी के पदाधिकारी के साथ बैठक की चाइनीज मांझे से होने वाले खतरे पर चर्चा की और सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में मोहल्ले में जाकर जागरूकता अभियान चलाया और सभी बच्चों को यह समझाया कि आप चाइनीज मांझा का इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे किसी की जान भी जा सकती है पिछले साल के आंकड़े अगर देखे जाए तो कई लोगों की चाइनीज मांझा से जान गई थी और कई लोग जख्मी हो गए थे
