दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना परवीन ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताती है कि इन्होने दिनांक 5 अगस्त 2023 को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि खजूरी पुस्ता रोड से कब्रिस्तान जाने के मुख्य रास्ता , पक्का ढलान , सर्विस रोड पर 15 दिनों से कूड़े का ढ़ेर पड़ा हुआ था।कूड़े से बदबू आ रही थी और इसकी शिकायत मेट्रो सुपरवाइजर से करने पर भी कोई समाधान नहीं हुआ। जिसके बाद रीना ने श्रमिक वाणी में ख़बर प्रसारित कर इसे लोकल व्हाट्सप्प ग्रुप और फेसबुक के माध्यम से सम्बंधित अधिकारियों के साथ साझा किया। जिसका यह असर हुआ कि दिनांक 7 अगस्त 2023 को खजूरी पुस्ता रोड से कब्रिस्तान जाने के मुख्य रास्ता, पक्का ढलान पर पड़ा कूड़ा का ढ़ेर को साफ़ करा दिया गया है
