दिल्ली एनसीआर श्रीराम कॉलोनी से रीना ने श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 20-07-23 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 19-07-23 को एक ख़बर प्रसारित की थी। जिसमे बताया गया था कि श्रीराम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 खजूरी पुराने थाने के सामने ई ब्लॉक गली नंबर 5 में दिल्ली जल बोर्ड का पानी नहीं आ रहा है। यदि कभी-कभी आ भी जाता है तो बहुत ज्यादा गंदा आता है। जो कि पीने के लायक नहीं होता है। स्थानीय लोग बताते हैं जल वोट की हेल्पलाइन नंबर पर कई बार फोन किया मगर फिर भी पानी की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ। ऐसा लगता है कि जैसे किसी नाले में पाइप फट गया और नाले का पानी पाइप लाइन में आ रहा है मगर जल बोर्ड के अधिकारी उसको सही नहीं कर रहे हैं। इस खबर को रीना ने लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक व जल बोर्ड अधिकारियों को साझा की। इसके बाद दिल्ली जल बोर्ड का पानी अब साफ आने लगा है।