दिल्ली एनसीआर के मानेसर से मनीष की बातचीत श्रमिक वाणी के माध्यम से जीतेन्दर दुबे से हुई। जीतेन्दर बताते है कि आईआर कंपनी में उन्होंने 20 दिन काम किया था। लेकिन वेतन लेने के समय में जब वो वेतन लेने गए तो उन्हें वेतन नहीं मिला। उनसे कहा गया कि उन्होंने केवल दो ड्यूटी की है। जबकि वो काम की पंचिंग कर हाज़री भी लगाते थे। इसकी एचआर द्वारा चेकिंग भी हुई परन्तु केवल दो ही ड्यूटी दिखाई दे रही है। बातचीत होने पर एचआर द्वारा कहा गया कि अगर आपने 20 दिन ड्यूटी किया है तो अगले महीने में आपका यह ड्यूटी जुड़ जाएगा। लेकिन अब तक वेतन नहीं मिला