दिल्ली श्रीराम कॉलोनी से रीना श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 01-05-23 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 30-04-23 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमें स्थानीय निवासी फलक ने बताया गया था कि श्रीराम कॉलोनी ,वार्ड नंबर 246 श्री राम कॉलोनी खजूरी पुराने थाने के सामने ई ब्लॉक गली नंबर 4 में झाड़ू कर्मचारी झाड़ू नहीं लगा रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार स्पेक्टर ऋषि पाल जी से की गयी लेकिन शिकायत करने के बाद भी झाड़ू नहीं लगाया गया। इस खबर को लोकल व्हाट्सएप फेसबुक व सम्बंधित अधिकारियों को फॉरवर्ड कर के साझा किया गया। जिसके बाद स्थानीय निवासी फलक ने बताया कि अब वार्ड नंबर 246 श्री राम कॉलोनी खजूरी पुराने थाने के सामने ई ब्लॉक गली नंबर 4 में झाड़ू कर्मचारी झाड़ू लगा रहे है। इस कार्य के लिए स्थानीय निवासी फलक श्रमिक वाणी का शुक्रिया अदा कर रही हैं।