दिल्ली एनसीआर श्री राम कॉलोनी से मोहम्मद शाहनवाज़ श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 30-04-23 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 29-04-23 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि दिल्ली के श्रीराम कॉलोनी के वार्ड 246 से स्थानीय निवासी मोहसिन ने बताया कि उर्दू मीडियम स्कूल के पास लगी हाई मास्ट लाइट खराब है। रोड से लेकर स्कूल के आसपास अंधेरा ही अंधेरा है। एमसीडी, हेल्पलाइन नंबर और बिजली विभाग को शिकायत करने के बाद भी लाइट को ठीक नहीं किया गया है। इस खबर को लोकल वाट्सप ग्रुप ,फेसबुक, आला अधिकारियों और एमसीडी अधिकारीयों को फॉरवर्ड कर जानकारी साझा की। जिसका बड़ा असर यह हुआ कि क्रेन की मदद से उर्दू मीडियम स्कूल के पास लगी हाई मास्ट लाइट को ठीक कर दिया गया है।
