दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 के थाना खजुरी खास से शाहनवाज़ ने श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहसिन से बातचीत किया। बातचीत के दौरान मोहसिन ने बताया की इन्होने दिनांक 29/04/2023 को श्रमिक वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था की नानकसर रेड लाइट से लेकर सोनिया विहार रोड की स्ट्रीट लाइट ख़राब है, लोगो को आने जाने में समस्या हो रही है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता शाहनवाज़ ने इस खबर को नंबर 5 दबा कर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को व्हाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से शेयर किया । इसका असर यह हुआ है की पीडब्ल्यूडी के द्वारा नानकसर रेड लाइट से लेकर सोनिया विहार रोड की स्ट्रीट लाइट ठीक कर दिया गया है। समस्या का समाधान होने से मोहसिन बहुत खुश है और श्रमिक वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
