दिल्ली के श्रीराम कॉलोनी के वार्ड 246 से शाहनवाज़ ने श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहसिन से बातचीत किया। बातचीत के दौरान मोहसिन ने बताया की नानकसर रेड लाइट से सोनिया विहार पुस्ता रोड चौहान पट्टी की ओर जाने वाले रास्ते पर सभी स्ट्रीट लाइट खराब है। महीनों से खराब पड़ी यह स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं कराई जा रही है। पीडब्ल्यूडी के हेल्पलाइन नंबर पर स्ट्रीट लाइट खराब होने की कम्प्लेन की गयी है लेकिन अभी तक लाइट को ठीक नहीं किया गया है