दिल्ली के श्रीराम कॉलोनी के वार्ड 246 से शाहनवाज़ ने श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहसिन से बातचीत किया। बातचीत के दौरान मोहसिन ने बताया की उर्दू मीडियम स्कूल के पास लगी हाई मास्ट लाइट खराब है। रोड से लेकर स्कूल के आसपास अंधेरा ही अंधेरा है। एमसीडी, हेल्पलाइन नंबर और बिजली विभाग को शिकायत करने के बाद भी लाइट को ठीक नहीं किया गया है
