दिल्ली के श्रीराम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 के खजुरी ख़ास से शाहनवाज़ ने श्रमिक वाणी के माध्यम से हसरत अली से बातचीत किया। बातचीत के दौरान हसरत अली ने बताया की, सी ब्लॉक गली नंबर 7 सैफी दवाखाने के पास नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। रोड पर स्कूली बच्चे नाली के गंदे पानी से होकर निकल रहे हैं, शिकायत के बाद भी सफाई नहीं हो रही है।
