दिल्ली राज्य के मानेसर से मनीष कुमार पांडे मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि सरकार ने विद्यालयों में बच्चों के भोजन की जो योजना चलायी है। उस योजना के तहत बच्चों को या तो कच्चा भोजन दिया जाता है या कम भोजन दिया जाता है। आधा कच्चा भोजन खाने से बच्चों की तबियत ख़राब हो सकती है इसका असर उनकी पढाई पर पड़ेगा। यह योजना तो बहुत अच्छी लागू की है सरकार ने क्योंकि बच्चे ही हमारे देश का भविष्य है। इसलिए सरकार से निवेदन है कि विद्यालयों में जाँच करवाई जाए क्योंकि कई जगहों पर पढाई नहीं करवाई जाती और शिक्षक भी देरी से विद्यालय आते है और मध्यान्ह भोजन भी बच्चो को अच्छे से नहीं दिया जा रहा है
