दिल्ली राज्य के कापसेड़ा क्षेत्र से नन्द किशोर प्रसाद मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि नगर निगम के चुनाव जितने के बाद पार्षद अपने क्षेत्र की गलियों के चक्कर लगा रहे है। गलियों के हालत और सफाई का जायजा ले रहे है। कापसेड़ा में अधिकतर श्रमिक रहते है। जहाँ की गलियों कचरा फैला रहता है। जिन गलियों में ज्यादा जाम होता है वहाँ जाम नालियों को पाइप डालकर खोला जा रहा है। हालांकि कापसेड़ा में सफाई कर्मचारी भी सही से काम नहीं करते है किन्तु सिर्फ सफाई कर्मचारी के साफ़ करने से ही सफाई नहीं होगी। स्थानीय लोगो को भी स्वयं सफाई की ज़िम्मेदारी लेनी होगी। कचरा सड़क पर फेंक देते है। नालियों की गहराई और चौड़ाई कम होने से नालियाँ जाम हो जाती है।