दिल्ली एनसीआर शाहदरा जोन श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 से श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन की बातचीत सामिया से हुई। सामिया बताती हैं श्री राम कॉलोनी वार्ड में जगह-जगह कूड़े के ढेर हैं हमारे घर पर कूड़ा लेने वाली डोर टू डोर रिक्शा नहीं आती है। इसकी शिकायत हमने कई बार एमसीडी दफ्तर में एसपी मीना जी को की। शिकायत करने के बाद भी अभी तक कोई भी रिक्शा वार्ड में दिखाई नहीं देती है। नालियां भरी हुई हैं नालियों का गंदा पानी गलियों में बह रहा है ,जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, पूरी कॉलोनी में नालियां सड़ी हुई हैं ,नालियों में कीड़े पड़ चुके हैं