दिल्ली से शाहनवाज़ श्रमिक वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि, इन्होने दिनांक 03/08/2022 को एक खबर प्रसारित किया था, जिसका शीर्षक "चटाई वाली बरकती मस्जिद के पास पड़ा है कूड़ा का ढेर". इस खबर में बताया गया था कि, "दिल्ली एनसीआर शाहदरा जोन श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई बी ब्लॉक गली नंबर साडे तीन चटाई वाली बरकती मस्जिद के पास कूड़े का ढेर पड़ा हुआ था। 15 दिन से टिपर द्वारा कूड़ा नहीं उठाया गया था कूड़े में से आ रही थी बदबू तथा कीड़े भी पड़ चुके थे। लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था।"इस खबर को श्रमिक वाणी में प्रसारित करने के बाद इन्होने व्हाट्सअप तथा फेसबुक के माध्यम से अधिकारियों को सांझा किया था। जिसका असर ये हुआ की कूड़ा को साफ़ कर दिया गया है तथा अब लोगों को समस्या नहीं हो रही है
