दिल्ली के श्री राम कॉलोनी, वार्ड नंबर 64 ई, थाना खजुरी ख़ास, बीस फुटा, नूरानी मस्जिद ई ब्लॉक गली नंबर 2 से मोहम्मद शाहनवाज़ ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि इन्होने दिनांक 13 जून 2022 को एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि श्री राम कॉलोनी, वार्ड नंबर 64 ई, थाना खजुरी ख़ास,बिस्फुटा रोड, नूरानी मस्जिद ई ब्लॉक गली नंबर 2 के आस पास कूड़े का ढ़ेर पड़ा हुआ था।लोगों को आने जाने में समस्या हो रही थी। कई दिनों से ढेर पड़ा था लेकिन टीपर वाले कूड़ा नहीं उठा रहे थे। ख़बर को प्रसारित करने के बाद इसे लोकल व्हाट्सप्प ग्रुप व फेसबुक के माध्यम से अधिकारियों के साथ साझा किया गया । जिसका असर यह हुआ कि 15 जून 2022 की सुबह टीपर वालों द्वारा कूड़े की सफ़ाई कर दी गई है