दिल्ली एनसीआर से रोहित साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि उन्होंने कुछ दिन पहले मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में ट्यूबवेल खराब हो जाने के कारण लोगों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस खबर को हमारे सामुदायिक संवादाता रोहित ने मोबाइल वाणी पर प्रसारित करने के साथ व्हटसअप तथा फेसबुक के माध्यम से कालकाजी के विधायक को भी समस्या से रूबरु कराया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि आज दिनांक 09/05/2022 को विधायक के द्वारा ट्यूबवेल को ठिक्क करा दिया गया है जिससे आम नागरिकों को पानी के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। अंत में खबर के असर से लोग बहुत खुश हैं तथा साझा मंच मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।