दिल्ली एनसीआर से नंदकिशोर साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से राम से पानी के विषय में बात कर रहे हैं। राम का कहना है कि वो जिस मकान पर रहते हैं वहां उन्हें मकान के किराए के साथ ही पानी का भी किराया देना होता है। बता रहे है कि उन्हें 1 यूनिट का 90 रूपए देने होते है जबकि सप्लाई पानी न तो पीने लायक होता है न ही कपडा धोने और नहाने लायक। आगे कह रहे है कि उन्हें पानी बहार से खरीद कर पीना पड़ता है जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है सरकार को इसपर ध्यान देना चाहिए
